संदेश

कृषि विकास दर 5.6 प्रतिशत होने की उम्मीद

चित्र
यूपीए-२ का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने उम्मीद जताई है कि आने वाले सालों में कृषि विकास दर की रफ्तार 5.6 प्रतिशत रहेंगी। इसको हासिल करने के लिए वित्तमंत्री ने बजट में खास प्रावधान भी किए हैं जिसमें कृषि क्षेत्र में कर्ज के राशि को 3.75 करोड़ से बढ़ाकर 4.75 करोड़ रखा गया हैं, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास को 3000 करोड़ की सहायता, कृषि यंत्रों के आयात शुल्क पर छुट, उर्वरकों की खरीद पर कैश सब्सिडी और सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की बात भी की गई हैं। वित्तमंत्री ने समय पर कर्ज लौटाने की दशा में मिलने वाले छूट के प्रतिशत को एक अंक बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दिया हैं। गौरतलब है कि यह पिछले साल दो प्रतिशत था। वित्तमंत्री ने उम्मीद जताई है कि इन्द्र देव की मर्जी रही तो कृषि विकास दर के लक्ष्य को पाने में ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी। ज्ञातव्य है कि इन्द्र देव की कृपा के चलते ही वित्तमंत्री के पिछले कुछ महीने बेचैनी से गुजरे है। इसी को ध्यान में रखते हुए वित्तमंत्री ने निजी एवं सार्वजनिक भागीदारी की मदद से सुरक्षित खाद्दान्न भण्डारण क्षमता में वृद्दि करने की बात भी कही। साथ ही यह भी कहा कि फल, स
चित्र
वो निकलते रहेंगे अपने सफर पर... इस देश की एक बड़ी आबादी आज भी लम्बी यात्राओं के लिए भारतीय रेलवे पर निर्भर हैं। कभी जनरल में तो कभी आरक्षित बोगियों में, क्योंकि वातानुकूलित बोगियों में यात्रा करने की इजाजत इनकी जेब नहीं देती। जनरल बोगियों में यात्रा करने वालों की संख्या हजारों नहीं लाखों में हैं। शायद भारतीय रेलवे से रोजाना यात्रा करने वालों में 80 फीसदी से भी ज्यादा। हर साल ये लोग रेलमंत्री से उम्मीद लगाए रहते है कि रेल मंत्रालय उनके लिए भी कुछ करेगा। ताकि वो लोग भी हैप्पी जर्नी का मंगलमय होना महसूस कर सके। एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोग अकेले नहीं होते। उनके साथ बीवी, बच्चे और परिवार वाले भी होते हैं। ट्रेने वैसे भी समय से ट्रैक पर नहीं होती हैं। आम यात्रियों का यह हुजुम सब्र छोड़कर जल्दी से जल्दी ट्रेन में सवार होने को बेताब रहता हैं। लेकिन यह बेताबी रेलवे पुलिस के डंडे से ठण्डी पड़ जाती है। बाद मुद्दत के ट्रेन को हरी झंडी दिखलाई जाती है और जीआरपी वाले बोगियों में चढ़ जाते है। सीट दिलाने के नाम पर सौ – पचास रुपये की वसूली होने लगती है। सौ रुपये लेकर किसी भी

आत्मशोधन, आत्मनिरीक्षण और आत्मपरीक्षण।

चित्र
आज के समय में  गाँधी के आदर्श और उनके मूल्यों की जरूरत हर किसी को हो रही हैं। देश में बढ़ती हिंसा और अमीर गरीब के बीच बढती खाई ने गाँधी के बताये रास्तों पर चलने वालों के माथे पर शिकन की लकीरें खींच दी हैं। आज गाँधी के ग्राम स्वराज की कल्पना का दूर- दूर तक कोई निशान दिखाई नहीं देता।                आज देश की सत्ता कुछ चंद गिने चुने उद्योगपतियों और राजनेताओं के हाथों का खिलौना बनकर रह गयी है। गाँधी के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल राजघाट पर फूल चढ़ाने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन फूल चढ़ाने वालों को गाँधी के विचारों , मूल्यों और सपनों से कोई लगाव नहीं है। इसका कारण बहुत कुछ है, लेकिन ये तो कहा जा सकता है की आज के सत्ताधीशों की पीढ़ी ने गाँधी के विचारों और मूल्यों से तौबा कर ली है।               गाँधी को समझने के लिए मात्र तीन चीज़ें ही काफी है। आत्मशोधन, आत्मनिरीक्षण और आत्मपरीक्षण। अगर आप ने इन तीनों को अपने जेहन में उतार लिया तो समझिये आप ने गाँधी को समझ लिया। अगर हम गाँधी द्वारा किए गए कार्यो का अवलोकन करे तो गाँधी के व्यक्तित्व में ये तीनों चीज़ें साफ दिखती हैं । गाँधी को ह

गोरी चमड़ी, ईसायत का लबादा और सत्य शोधक समाज

धर्म भी कमाल क़ि चीज़ है। हर कोई इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करता है। चाहे वो पिछड़ा वर्ग क़ि राजनीति करने को हों या ब्राह्मणवाद और मनुवाद के खिलाफ लोगों को खड़ा करना हों। इसके लिए लोग झूठी कहानियाँ गढ़ते है, तो लम्बे चौड़े वादे भी करते हैं। बस यही कहानी है सत्य शोधक समाज की,जहाँ पिछड़ों और दलितों के हक का मुखौटा लगाकर लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जाता है। जहाँ हिंदुत्व को जी भरकर गालियाँ दी जाती है और हवाला इस बात का दिया जाता है क़ि  जहाँ -जहाँ ईसायत हैं वहां समानता , समभाव और एकरूपता विद्ममान है। पिछड़ों क़ि राजनीति के पीछे यहाँ, और भी बहुत कुछ है। यहाँ शराब औऱ कबाब का दौर है, तो हिन्दीं फिल्मों के गाने भी हैं। यहाँ प्रार्थनाओ के नाम पर हिंदी फिल्मों के गाने बड़े शौक से गाए जाते क्यों क़ि वो गाने किसी पिछड़े व्यक्ति ने लिखें हैं। यह माना जा सकता हैं क़ि हिंन्दू समाज में कुछ खामियां है। यहाँ वर्ण व्यवस्था के चलते एक बड़ा वर्ग शोषण का शिकार हुआ हैं। जिसका प्रभाव आज भी देखा जा सकता है। क्यों कि  प्रशासनिक या सार्वजनिक पदों पर कुछ वर्ण के लोगों का बोलबाला है और  इसका प

"ek mulakat" - "sunil kapoor se"

चित्र
सेलेक्ट प्रकाशन से आए सुनील कपूर से हमने बात क़ि जो एक लम्बे समय से बुक प्रदर्शनियों  में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे है , आइये जानते है कैसा रहा उनका अनुभव.. प्रश्न-भारतीय जनसंचार संस्थान के इस पहले बुक फेयर के प्रति लोगों का रुझान कैसा रहा है ? उतर-अच्छा है, ज्यादातर लोग छात्र ही है,टेक्स्ट बुक और कोर्स क़ि किताबों के प्रति लोगों का रुझान आमतौर पर देखा जाता है, लेकिन यहाँ हर तरह क़ि किताबों क़ि मांग है और लोगों क़ि दिलचस्पी भी दिख रही है, प्रश्न- एक मीडिया संस्थान क़ि बुक प्रदर्शनी में पहली बार आकर कैसा लगा ?   उतर- देखिये इसके बारे में मै कुछ नहीं कह सकता,क्यों क़ि ऐसी जगह हम पहली बार आये है, लेकिन अच्छा है, प्रश्न - ई- बुक के समय में बुक फेयर का आयोजन और किताबों क़ि बिक्री के उपर क्या प्रभाव पड़ा है ? ऊतर- जी , बिलकुल इन्टरनेट ने लोगों को खासा प्रभावित किया है, जिनमे युवाओं क़ि संख्या काफी है, लेकिन आज भी बुक प्रदर्शनियों का आयोजन लगातार हों रहा है, किताबों के प्रति लोगों क़ि दिलचस्पी थोड़ी कम देखने को मिल रही है, लेकिन यही युवा जब तीस क़ि उम्र के हों जायेगें तब इन्हें किताब

"ek kamyab koshish"

           उनके कद समान थे। चेहरे के रंगों में थोड़ी विविधता थी। लेकिन उनके कदमों क़ि मंजिल एक थी। अपने ही कालेज के कैम्पस  में लगें बुक प्रदर्शनी में जाने का उनका उत्साह देखते ही बनता था। पैरों क़ि चपलता और उनके अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा था। मानों वे सभी बुक फेयर में सजी सारी किताबों को खरीद लायेंगे।            भारतीय जनसंचार संस्थान के मंच पर पहली बार किसी बुक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। संस्थान के मैनेजमेंट विभाग के इस कदम क़ि सर्वत्र चर्चा हों रही थी। लोगों का कहना था क़ि इस तरह के आयोजन  से छात्रों को अच्छी किताबों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। ढेर सारी किताबें उन्हें एक बुक शॉप पर देखने को नहीं मिलती हैं। साथ ही उन्हें नयी पुरानी किताबों से  भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस तरह के आयोजनों से किताबों के प्रति युवा छात्रों का रुझान भी बढे़गा। जो आज तकनीक के जाल में उलझता रहा है। वैसे तो बुक प्रदर्शनी में मैनेजमेंट ने लगभग बीस प्रकाशन समूहों को न्योता दिया था । लेकिन उनमें से सिर्फ ग्यारह - बारह प्रकाशन समूह ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके।            एक छोटी सी पहल एक नयी शुरुआत

How modern indian youth think about poor youth

चित्र
५ जनवरी २०११, भारतीय जनसंचार संस्थान के कैम्पस रेडियो पर एक परिचर्चा का आयोजन विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के छात्रों ने किया था।  जिसका विषय आरक्षण था।  इस परिचर्चा में उन छात्रों ने भी भाग लिया था। जो भारत के गावों से आते है। जिन्हें बखूबी पता है क़ि,  देश के गावों और कस्बों क़ि शिक्षा व्यवस्था कैसी है। गावों के विद्यार्थियों को किस तरह क़ि सुविधाएँ उनके माँ बाप दे पाते है। उनमें से बहुत से बच्चे ऐसे भी थे।  जो आरक्षण के दायरे में आते है।                                   उपर्युक्त परिचर्चा में विज्ञापन और जनसंपर्क विभाग के कुछ छात्रों ने कहा क़ि जो बच्चे आरक्षण के अंतर्गत आते है। वे प्रतिभा और क्षमता के मामले में हमसे कमजोर होते है। हम उन्हें वो सम्मान नहीं देते। जो हम अपने उन साथियों को देते है। जो हमारी तरह बिना आरक्षण के यहाँ  तक पहुंचे है। ये विचार उन युवाओं के नहीं थे। जिनके माँ बाप उनके लिए दो जून क़ि रोटी का जुगाड़ बड़ी मुश्किल से कर पाते है।  बल्कि ऐसा कहने वाले शीशे के घरों में सिगरेट का कश लेकर अपनी लाइफ बिंदास तरीके से जीते है ।  इनके डैड और माम  लाखों रूपये हर महीने कमा