सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रिये, तुम अनन्त आकाश हो!

Pic: Google

मैं हर दिन
हर रात
हर पहर
हर पल
अपनी सैकड़ों फंतासियों में
हर पल पिरो रहा हूँ तुम्हें
मेरी सांस की हर माला 
तुम्हारे बदन की महक में लिपटी है.

मैंने इन सहस्त्रों सालों में
करोड़ों फूलों को स्पर्श किया है
लेकिन वो कोमलता भरी गर्माहट 
मुझे नहीं मिली मृदुल पंखुड़ियों में

मैं हजारों योनियों में जन्मा
सहस्त्रों वर्षों भटका तुम्हें पाने को
बगिया बगिया इस ब्रह्मांड में
ढूंढ़ते हुए तुम्हारा एक स्पर्श

मैंने करोड़ों आकाश गंगाओं को 
नंगी आंखों से निहारा
उनकी आंखों में झांक के देखा
लेकिन नहीं मिली वो हया
जो तुम्हारी आँखों में है
जिनकी क्षणिक बौछार भिगो देती है मुझे

तुम्हारा पका कत्थई जिस्म
छाया है मेरी आँखों पर 
अनन्त आकाश की तरह
मैं अपनी सीमित कल्पनाओं में 
तुम्हें उकेर रहा हूँ
अपनी अंगुलियों से रंग भर रहा हूँ
मन की कन्दराओं में बनी
तुम्हारी छाया भित्तियों में
पलकों पर, होंठो पर
ग्रीवा से उतर कर नाभि तक
नितम्बों से उठाकर
कूल्हों पर फैला दिया है 
धानी रंग
तुम्हारी पीठ पर फैला दी है
गुलाब की पंखुड़ियां 
ताकि
चांदनी का ताप भी न पड़े 
तुम पर...

तुम्हारी ग्रीवा पर
मेरे चुम्बन की थाप है
और पैरों में लगा है 
मेहंदी का रंग
जांघों पर बिखरे हैं
हरसिंगार ताजे ताजे
तुम बताओ
मैं अपने होंठ कहाँ रखूं
या तकता रहूं तुम्हें 
तन्हा ध्रुव तारे की तरह
आलिंगन की प्रतीक्षा में
 18 नवम्बर 2017

टिप्पणियाँ

  1. जी नमस्ते,
    आप की रचना को सोमवार 18 दिसम्बर 2017 को लिंक की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...