सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IPL 10 में इन चार खिलाड़ियों पर रहेगी नजर


इस बार का आईपीएल मेरे लिए मिश्रित भावनाओं वाला है। कई खिलाड़ी हैं, जिनके लिए इस बार आईपीएल देखा जाना चाहिए। हालांकि ये कोई उभरते सितारे नहीं है, बल्कि अपने खेल से करोड़ों दिलों पर राज कर चुके वो किंग हैं जिनका सूरज ढलान पर है। इन्हीं खिलाड़ियों के खेल पर नजर रखने के लिए आईपीएल देखा जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन रहेगी मेरी नजर...

युवराज सिंह 
युवी के लिए आईपीएल के 10वें सीजन में सबसे बड़ी फायदे की बात ये है कि वे इस लो प्रोफाइल हैं। बड़ा हल्ला नहीं है उनको लेकर ऐसे में उन पर दबाव कम है। युवी आईपीएल में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। टीम मालिकों ने उन पर पैसों की बरसात तो की लेकिन वे अपने बल्ले से रनों की बरसात नहीं कर पाए।

ऐसे में देखना ये है कि लो प्रोफाइल युवराज का बल्ला कितना बोलता है। युवी अब पहले से कहीं ज्यादा फिट हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में शतक जड़कर उन्होंने कॉन्फिडेंस हासिल किया है। युवी के लिए आईपीएल देखा जाना चाहिए।

सुरेश रैना
बाएं हाथ के इस खिलाड़ी का करियर पटरी से उतरा हुआ दिख रहा है। घरेलू सीजन में रैना ने किनारा कर लिया था, जिसके बाद उनको लेकर कयासों के दौर शुरू हो गए। रैना ने खराब तबीयत का हवाला देकर दिलीप ट्राफी में खेलने से मना कर दिया था।

हाल ही में जारी बोर्ड की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी उनका नाम ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली, लेकिन कुछ खास कर पाने में नाकाम रहे। ऐसे में देखना ये है कि क्या वे आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपना दावा ठोंक पाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी 
आईपीएल के 10 सालों के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी पर पहली बार कप्तानी का बोझ नहीं है। इससे पहले वे चेन्नई सुपर किंग्स और वर्तमान टीम पुणे राइजिंग सुपरजाएंट के कप्तान रह चुके हैं। धोनी का करियर आखिरी पड़ाव पर है। अब वो सिर्फ वनडे और टी-20 खेलते हैं। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में रन बटोरने वाले धोनी पर सबकी निगाहें रहेंगी।

देखना ये है कि क्या धोनी आईपीएल में रनों का अंबार लगाकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दावा ठोंक पाते हैं या इस बार का आईपीएल उनके करियर पर लौ मद्धिम कर देगा। अब धोनी के पास ज्यादा समय नहीं है। वो उतना ही खेल सकते हैं, जितनी शरीर गवाही देगा। इसके लिए फिट होना और रन बनाते रहना बहुत महत्वपूर्ण है। धोनी अभी 35 के हैं और फिट रहे तो एक दो साल और खेल सकते हैं। उन्हें हमारी शुभकामनाएं।।

गौतम गंभीर 
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए भी इस बार का आईपीएल अग्निपरीक्षा की तरह है। उन्हें खुद को साबित करना है और ये बताना है कि वे अब भी इंटरनेशनल लेवल पर टीम का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं। आईपीएल में कोलकाता ने उनके नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन किया है और गंभीर इस सिलसिले को जारी रखने के इरादे से उतरेंगे। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...