सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

और वो बच्चा ......

१२ अगस्त का दिन,कक्षाये ख़त्म हो चुकी थी....शाम के लगभग सात बजने वाले थे, मै और मेरा दोस्त अमित कैम्पस से निकलकर पैदल ही बेर सराय पहुंचे..रास्ते में ही हम कुछ खाने के बारे में बात कर रहे थे..
सोचा था हमने क़ि  बेर सराय पहुंचकर कुछ खाया जायेगा ..बेर सराय पहुँचने के बाद हम  दोनों में मोमोज खाने पर सहमती बनी...और फिर हम दोनों मोमोज स्टाल पर पहुंचे.....मोमोज वाले से हमने हाफ  प्लेट मोमोज देने को कहा ,हाफ प्लेट लेने के बाद ज्यो हीं,हमने एक टुकड़ा मुंह में रखा ...एक बच्चा दौड़ता हुआ आया और अपने हाथ उसने हमारी तरफ बढ़ा दिए ..इस उम्मीद में क़ि कुछ मिल जायेगा लेकिन ...हम दोनों ने उसकी तरफ ना तो देखा और ना उसे कुछ दे सके और ना ही कुछ कह सके, क्यों क़ि लालच ने हमे भी आ घेरा था ..और हम दो लोंगो के बीच सिर्फ छं टुकड़े ही थे.. लेकिन कुछ सेकंडों बाद वो बच्चा फिर दौड़ता हुआ आया और हाथ फैलाके के खड़ा  हो गया ..इस बार हम उसकी तरफ देख ही रहे थे क़ि स्टाल वाले ने उसे दौड़ा लिया .. अबे साले..
आखिरी दो पीस ही बचे थे और वो बच्चा फिर इस उम्मीद में आया क़ि शायद कुछ मिल जायेगा ..
शुरू  से ही मै खुद को काबू में किये था...देने को दिल कर भी रहा था, फिर भी दे नहीं पा रहा था क्यों क़ि प्लेट में छं पीस और खुद के पेट की आग हाथों को उठने नहीं दे रहे थे ... लेकिन इस बार ना मैंने आंव देखा ना ताव और आखिरी पीस में से आधा टुकड़ा ही सही उस बच्चे क़ि तरफ बढ़ा दिया ,इस उम्मीद में क़ि..उस बच्चे क़ि बददुआये हमें ना लगे.. और फिर हम वहां से लौट  आये......
लेकिन पूरे रास्ते मै यही सोचता रहा क़ि दिया भी तो ये सोचकर क़ि उसकी बददुआए मुझे ना लगे .... क्या हालत है हमारे देश में इन बच्चों की.. कैसी मनोदशा होती  होगी,  उसकी जब लोगों को खाते देखता होगा..उन बड़े बाप के बेटों को हर बार नई चीज़े खाते देखकर, क्या वो हर बार जाता होगा.. उनके पास... क्या वे  लोग उसे एक टुकड़ा देते होगे या स्टाल वाले उसे पीट कर भगा देते होगे .....

धन्यवाद ...........


  

टिप्पणियाँ

  1. भाई यह कहानी पूरी दिल्ली की है. एक बार मैंने सत्य निकेतन बस स्टॉप पर 'वन रुपी' मांगती एक बच्ची से काफी देर बात की. पता चला कि उसका चाचा रोज उसे यहाँ छोड़ जाता है. शाम तक उसे एक निश्चित न्यूनतम कमाई चाचा को देनी होती है. भीख ठीक-ठाक मिल जाए तो आस-पास की दुकान से कुछ लेकर खा लेती थी. जिस दिन भीख सही नहीं मिलती, उस दिन पेट भरने के लिए दुकानों पर लोगों से खाना माँगना पड़ता था.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...