सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बूम बूम... बुमराह

Courtesy_Sportswiki
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। वाह वाह बुमराह... जबरदस्त! लगता है शरीर में नसें नहीं, स्टील के रोड पिरोये हैं जिस्म में। टी-20 मुकाबले में 6 गेंदों में 8 रन बचाने थे और कर दिखाया.. मात्र दो रन दिए और दो विकेट झटके। जब सब निराश लग रहे थे विकेट निकाले और भरोसा जगाया कि अब भी जीत मुमकिन है और आखिर में भारत ने 5 रनों से मैच जीत लिया। ये बुमराह का जीवट था जिन्होंने जानदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्ट्रेंथ पर फोकस किया। विकेट लिए। डॉट्स निकाले और अंग्रेजों के जबड़े से मैच निकाल लिया। स्पेल के आखिरी तीन ओवर डालने वाले बुमराह ने 29 जनवरी की रात करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। ये ओवर क्रिकेट प्रेमी हमेशा याद रखेंगे। क्या कमाल हुआ आखिरी ओवर में। पहली गेंद पर विकेट लेकर बुमराह ने उम्मीद जगाई। सब सतर्क हो गए बाउंड्री बचाने को। अगली दो गेंदे डॉट्स, फिर विकेट। आखिरी दो गेंदों पर सात रन चाहिए थे। इधर, धोनी सक्रिय हुए फील्डिंग सजाने लगे। कोहली मशविरा कर रहे थे साथियों के साथ। ये दो खिलाड़ियों के बीच की समझदारी थी। सम्मान झलक रहा था, एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहने का भार प्रकट हो रहा था।  उधर, सबसे अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा बुमराह के पास पहुंचे। हौसला बढ़ाने, समझाने।आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर चाहिए थे 6 रन और बुमराह ने डॉट्स फेंक दी। गेंद सीधे धोनी के सामने टप्पा खाई और भारत मैच जीत गया। मोईन अली बल्ला लिए लौट आये..बुमराह ने अपने कमाल के प्रदर्शन से कप्तान कोहली के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी थी। मैन ऑफ द मैच बुमराह.. कोई शक नहीं था... अब बेंगलुरु में मिलेंगे... । 30 जनवरी 2017 को लिखी एक पोस्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

प्रिये, तुम अनन्त आकाश हो!

Pic: Google मैं हर दिन हर रात हर पहर हर पल अपनी सैकड़ों फंतासियों में हर पल पिरो रहा हूँ तुम्हें मेरी सांस की हर माला  तुम्हारे बदन की महक में लिपटी है. मैंने इन सहस्त्रों सालों में करोड़ों फूलों को स्पर्श किया है लेकिन वो कोमलता भरी गर्माहट  मुझे नहीं मिली मृदुल पंखुड़ियों में मैं हजारों योनियों में जन्मा सहस्त्रों वर्षों भटका तुम्हें पाने को बगिया बगिया इस ब्रह्मांड में ढूंढ़ते हुए तुम्हारा एक स्पर्श मैंने करोड़ों आकाश गंगाओं को  नंगी आंखों से निहारा उनकी आंखों में झांक के देखा लेकिन नहीं मिली वो हया जो तुम्हारी आँखों में है जिनकी क्षणिक बौछार भिगो देती है मुझे तुम्हारा पका कत्थई जिस्म छाया है मेरी आँखों पर  अनन्त आकाश की तरह मैं अपनी सीमित कल्पनाओं में  तुम्हें उकेर रहा हूँ अपनी अंगुलियों से रंग भर रहा हूँ मन की कन्दराओं में बनी तुम्हारी छाया भित्तियों में पलकों पर, होंठो पर ग्रीवा से उतर कर नाभि तक नितम्बों से उठाकर कूल्हों पर फैला दिया है  धानी रंग तुम्हारी पीठ पर फैला दी है...

'वैलेंटाइन डे'

दुनिया भर में प्रेम पर लिखी गई कविताएं उत्पादों की शक्ल में बाजार के रेड कॉरपेट पर मचल रही है.. प्रेम की कथित उत्सवधर्मिता के बहाने तय कीमतों पर बाजार मेरी देहरी तक आ गया है मैं अपने कलेजे में प्रेम दबाए अपने ही चौखट में सिमटा हुआ हूं। 17-01-2014