सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैं तुम्हें भूलना चाहता हूँ

हाँ, मैं तुम्हें भूलना चाहता हूँ
तुम्हारी स्मृतियों को झटक देना चाहता हूँ
बिना बताये तुम्हें
अब तुम्हें मेरी परवाह कहां
लेकिन मैं तुम्हें ही याद कर जिन्दा हूँ
तुम्हें याद न करूँ तो साँस लेना मुश्किल हो जाये
और इन सब बातों का तुम्हे इल्म कहां
मैं नहीं जानता
मुझे चाहने और अपने प्रेम पाश में बांधने के पीछे 
तुम्हारा कौन सा स्वार्थ था
लेकिन उस प्रेम की ज्योत का क्या
जो तूमने मुझे सिखाया
क्या तुमने सिर्फ मेरे सीने में प्रेम जगाया था
और खुद को दुनियादारी के परदे में छुपा लिया
जैसे तुम्हे प्रेम की जरुरत ही न हो
देखो मेरे अंदर अब बहुत कुछ धधक रहा है
जो लावा बनकर फूटने को है
मैं तुम्हारे प्रेम के बिना मर रहा हूँ
तुम्हारी बातों के सिवा संगीत कहीं नहीं है
तुम्हारा पल्लू ही शीतलता दे सकता है मुझे
तुम्हारे नरम स्पर्श ही जगा सकते है मुझे
ये सब तुम्हे पता है
और मुझे महसूस हो रहा है
कि तुम्हारे अंदर मेरे लिए प्रेम बचा ही नहीं है
मैं उजाड़ रेगिस्तान में शीतल जल ढूंढ़ रहा हूँ
मैं प्यासा 
तन्हा 
व्याकुल हूँ
थक चूका हूँ
तुम्हारे प्रेम को पाने की उम्मीद 
मेरी आँखों में क्षीण हो रही है
बेचैन आत्मा 
पानी के लिए
निहत्थे हाथों से रेत खोदती है
और रोती हुई आँखें 
सूख के पथरा जाती है
मैं तड़फड़ा रहा हूँ
तुम्हारे प्रेम के बिना
इससे पहले कि
मेरी सांसे थम जाये
मुझे अपनी बाँहों में भर लो
कलेजे से लगा लो
प्रिये
....
21.04.2016


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...