सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ghazipur Varanasi in pics in pics


ढलती शाम में सड़क किनारे चूल्हे पर भुट्टा।। 

आम, दाल और रोटी। एक पूर्वांचली का आम भोजन।।

आम के फांके।। बहुतायत में परोसे गए। क्षुधा शांत करिए।।

जीरे के तड़के वाली दाल।। पूर्वांचल की दाल कैफी आजमी को भी बेहद पसंद थी।।


आम, नेनुआ और प्याज।।

बाढ़ के बाद गंगा लौटती है तो जमीन सांस लेने लगती है और उसका स्वरुप ऐसा हो जाता है। जैसे प्रसव के बाद जनाना के उदर पर निशान।।

धरती ने ओढ़ी धानी चुनरिया।।

धान के खेत।।

खेतों को देख मन लहलहा उठता है। 

तपते सूरज की रोशनी में पाला खींच कबड्डी खेलते बच्चे। 

दूसरे पाले में पढ़ाता खिलाड़ी और ध्यानमग्न नन्हा दर्शक।

चलो क्षितिज के पार।।

बाढ़ के बाद गाजीपुर में गंगा किनारे फैला दियारा। 

सूरज की गर्मी में दूब पिघलने लगी है। कुछ ही दिनों में पिघल जाएगी।

ऊंचे अरारो पर खेती अब थोड़ी सी बची है। 

वाह.. मन हरियर हो गया।

ऐसे ही खेतों में धामन लोटती और किसान का सीना फूल के चौड़ा हो जाता है। 

ऐ बदरा.. अपने संग हमें भी लेते चलो। 












बारिशों के बाद खेतों के बीचोंबीच बना तालाब। मन मोहे जात हअ।।

खेत के मेड़ों पर बैठे बगुले अपनी मछलियों के शिकार में।

नहर।। पूर्वी यूपी में सिंचाई का अहम जरिया।


बगुलों की पंगत।।






उत्तरी पट्टी का चकरोड। खुसरो चल घर आपनो।


गांव को चारों से घेरे हुए पसरा है सिवान।

वो प्राइमरी स्कूल जहां हम पांचवीं जमात तक पढ़े।। अब तो ये कई बार नए सिरे से बना है। नहीं तो हमारे समय खंडहर था। चारों तरफ जंगल सा। 


एक पगडंडी जो गंगा की ओर जाती है। 

जनेरा और बाजरा की खेती अब सिर्फ जानवरों के चारे के रूप में होती है। 

टावरों से गांव पट गया है। 


डुहियां गांव की तलही। बाढ़ आती है तो पूरा भर जाता है। जैसे भारी तालाब।।

डुहियां चट्टी से गुजरने वाले हाइवे पर छोटी पुलिया.. हर शाम यही जमावड़ा लगता है। 

ऐसी तस्वीरों को देख, मन कहां भरता है। 


दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस।


घर को लौट जा, पंछी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...