सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लव जेहाद’ के शोर में बोलती दीवारों वाला आईना लेकर खड़े हैं इरशाद कामिल

image_Nandlal Sharma

प्रेम जरूरी है
किताबों के लिए

किताबों से परे
केवल बहकावा
एक और रख रहा हूं देखिए..
लड़की का प्रेम फितूर

लड़के का अय्याशी
लड़की का प्रेम जहर लड़के का लहू
लड़की का प्रेम
मां का रक्तचाप, बाप का हृदय रोग
भाई की शर्मिंदगी, मौसी का मसाला
बुआ की झोंक, चाची का चटखारा
पड़ोसी की लपलपाती जीभ
अन्ततः शादी

लड़के का प्रेम

आज, चलो दूसरी ढूंढ़ें.

वाणी प्रकाशन से प्रकाशित बोलती दीवारें.. जब दो किरदारों के जरिए फुसफुसाती है तो ये पाठक के कानों को ‘भारी’ लगती हैं. लेकिन जब वे बीच बीच में छोटे-छोटे अंतराल पर कविताएं पढ़ती है, तो अंतर्मन में छोटे-छोटे बुलबुले फूटते हैं और उससे हल्की हल्की आवाज उभरती है इरशाद..इरशाद.

बोलती दीवारें.. इरशाद कामिल लिखित नाटक है. जिसे पढ़ते हुए कई बार लगता है कि आप किसी मुंबइया फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हो. इरशाद खुद भी यह कहते हैं कि ‘यह नाटक फिल्मी प्रेम पर सैकड़ों गीत लिखने की थकावट का नतीजा है’. लिहाजा अब पाठक को यह तय करना है कि थकावट का नतीजा अच्छा है या बुरा.

नाटक की समीक्षा लिखते वक्त जब वर्तमान परिदृश्य पर नजर जाती है, तो इसका वजन बढ़ने लगता है. प्रेम करना जब जेहाद होने लगे तो बोलती दीवारों के कानों ने लव जेहाद का शोर भी भभका होगा. ऐसे में ‘वसीम’ अगर आज के किसी जीते जागते समाज में ‘पूजा’ से प्रेम करता है, तो संभव है कि लव जेहादी करार दिया जाता और उसके साथ क्या सूलूक होता कोई नहीं जानता.

हालांकि इरशाद कामिल का ‘वसीम’ इस मायने में लकी है और उसे पुजारी के रूप में एक भला हिंदू आदमी मिलता है, जो दाढ़ी रखने वाले मुसलमान को अपने मंदिर में शरण देता है और उसकी रक्षा करता है. इरशाद की ‘बोलती दीवारें’ अपना संदेश देने में कामयाब है.

नादान परिंदे... और साड्डा हक.. जैसे मानीखेज गाने लिखने वाले इरशाद का नाटक अपने डॉयलॉग की वजह से कमजोर नजर आता है. नाटक का शिल्प और संरचना फिल्म से प्रभावित है और इसमें नाटकीय मोड़ भी है.

देवीः ऐसे मत देखो..वसीम ने मुझे सब बताया है.

पूजाः क्या बताया उसने आपको?... मेरी टीस, मेरा दर्द, मेरा पल-पल मरना बताया?... मेरे जीने का कारण बताया... मेरी उलझन और पागलपन की वजह बतायी... लेकिन मैं उसकी जलन को जानती हूं... जानती हूं कि क्यों कहा उसने मेरे ससुर को कि मैं रंजीत के लिए शुभ नहीं...

जब हिंदू और मुसलमान का प्रेम ‘लव जेहाद’ होने लगे, तो यह नाटक प्रासंगिक हो जाता है. भले ही ‘लव जेहाद’ का मामला मध्य वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों पर लागू हो. क्योंकि उच्च वर्ग के लिए तो इसका कोई औचित्य ही नहीं है.

अपने पात्रों पुजारी, उसकी पत्नी देवी के साथ पूजा और वसीम की प्रेम कहानी के जरिए इरशाद कामिल आज के हालात में चौराहें पर आईना लिए खड़े हैं. ताकि प्रेम पर राजनीति कर हिंदू-मुसलमान के बीच लकीर खींचने वाले अपना चेहरा निहार सकें.

aajtak.intoday.in/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...