सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजवाद का मुलायम ठुमका

​​कुछ ही समय पहले चारा घोटाले में जेल की सजा काटने के बाद लालू अपने घर पहुंचे तो उनके सम्मान में किस तरह के नृत्य संगीत का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय जुबान में कहें तो यह "नाच" का प्रोग्राम था। लालू यादव के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम उतना भव्य नहीं था, जितना यूपी में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सैफई में आयोजित "नाच का कार्यक्रम" लेकिन दोनों कार्यक्रम नाच के ही थे। दरअसल, यूपी और बिहार में नाच का कार्यक्रम सामंती दबंगई का प्रतीक है। 

बचपन के दिनों में जब गांव में किसी की बारात आती थीं, तो सबसे पहले हर पुरूष (चाहे युवा, अधेड़ हो या बुजुर्ग) यहीं पूछता था कि बाराती क्या लेकर आए हैं ? नाच, वीडियो या कुछ और.. अगर बाराती वीडियो लेकर आए तो गांव के लौंडे सबसे ज्यादा खुश होते। वजह ये होती कि उन्हें फिल्में देखने को मिलता। वहीं, अगर बाराती नाच लेकर आए होते तो अधेड़ और बुजुर्ग उम्र के मर्दों की खुशी का ठिकाना ना होता। बाराती पक्ष (वर पक्ष) की तारीफ में कसीदे पढ़े जाते।

दरअसल, नाच का मतलब यहां कोठेवालियों से है। जिन्हें एक निश्चित संख्या में तय कीमत पर बुलाया जाता और शादी की रात वो नाच गाने से बारातियों का मनोरंजन करती। शादी के दिन रातभर कार्यक्रम चलता, अगले दिन लड़के वालों ने अगर कह दिया कि जलुआ होगा या खिचड़ी खाएंगे तो बारात अगले दिन भी लड़की वाले के यहां ठहरती और नाच का कार्यक्रम चलता। गांव भर के मर्द और बाराती खुले मैदान में लगे टेंट के नीचे बैठकर नाच देखते और पैसे उड़ाते। इनमें गरीब से लेकर अमीर तक शामिल होते। बीपीएल परिवार के मर्दों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनके घर में खाने के लिए है या नहीं।

अब आप सोच रहे होंगे कि मैं ये क्यों लिख रहा हूं? दरअसल, गरीबी और मुफलिसी से बदहाल यूपी के लोगों ने अब अपना टेस्ट बदल लिया, वो नाच के बदले बारात के साथ आर्केस्ट्रा मंगाने लगे। लेकिन लखनऊ की गद्दी पर बैठे सत्ताधारियों का नाच प्रेम नहीं छूटा, बल्कि वह भव्य हो गया।

सैफई महोत्सव दरअसल नाच का वही कार्यक्रम है जहां मुलायम कुनबा अपने सामंती शौक को जीता है। भले ही इसी कुनबे के लाडले और सूबे के सीएम को अपनी रियाया का ख्याल ना हो। मुजफ्फरनगर की घोर शीत लहरी में भले ही मासूम सिसक रहे हो लेकिन मुख्यमंत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें इतना याद रहता है कि मीडिया अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा। लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास नहीं।

मुगालते में जी रहे मुख्यमंत्री के पिता मुलायम भले ही सच से मुंह मोह लें, पीडितों को षडयंत्रकारी बता दें लेकिन गरीब के आंगन की मिट्टी ठंड के मारे सूख के चट्टान हो गई है। मुलायम और उनके कुनबे के हाथ से फिसला कथित समाजवाद का घड़ा गरीब के आंगन में बिखरा ही मिलेगा। फिर ना तो मुख्यमंत्री बटोर पाएंगे ना ही उनके अब्बा। 

22-01-2013

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...