सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Let them sing..I Support Pragash (बोल कि लब आजाद है तेरे..)

बोल कि लब आजाद है तेरे..बोल कि जुबां तेरी है...क्या गाना, डांस करना और सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मुस्लिम महिलाओं के लिए वर्जित है? क्या इस्लाम महिलाओं को इस बात की आजादी नहीं देता? क्या इस्लाम आबिदा परवीन, नूरजहां, रेशमा, बेगम अख्तर के लिए अलग है? कश्मीर की उन लड़कियों के लिए दूसरा इस्लाम है? जिनके खिलाफ फतवा जारी किया है तथाकथित इस्लाम के पहरेदारों ने। मोहम्मद साहब भी बहुत खुश होंगे उनकी इस इस्लाम परस्ती पर?

सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों का नाचना गाना अगर इस्लाम की तौहीन है तो कश्मीरियों के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। जब उनके मौलिक अधिकारों पर फतवा जारी होने लगे। कश्मीर में लोकतांत्रिक संस्थाओं के जड़ों में मट्ठा डालने वाली ताकतों का पुरजोर मुखालफत करने की जरुरत है। प्रगतिशील समाज को बोलना होगा, अपने बच्चों के लिए..बेहतर समाज के लिए.. इन फतवाधारियों को सर उठाने का मौका ना दो.. बोल कि लब आजाद दै तेरे...

लेकिन इन सबके बीच दुखद बात ये है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और मेहबूबा मुफ्ती ने खानापूर्ति करके छोड़ दिया। हर कश्मीरी स्वतंत्र है नाचने और गाने के लिए..लेकिन खुले तौर ताल ठोंकर कोई नहीं कठमुल्लाओं को चुनौती देने..जो लोग प्रगाश का समर्थन कर रहे है वो कश्मीर के बाहर के हैं। उन लड़कियों के समर्थन में कश्मीर के भीतर से उठने वाली आवाजें बेहद कमजोर है। या फिर सुनाई ही नहीं देती। ये खामोशी फतवों के असर को गाढ़ा करती है।

कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली कोई भी सामाजिक संस्था प्रगाश के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करती सुनाई नहीं देती। अफसोस की बात तो ये है कि अगर एक कश्मीरी अपने हक के लिए लडऩे के बजाय फतवों से डरता है तो घाटी में हालात बेहद खराब है। जहां एक आम कश्मीरी लड़की के नाचने और गाने पर फतवा जारी कर दिया जाता है।

वहीं, उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को इसी मुद्दे पर एक निजी टेलीविजन चैलन से बात करना भी उचित नहीं समझा। उमर ट्वीट तो करते रहे लेकिन सार्वजनिक मंच पर आकर कश्मीरियों के हक में खड़े होना ठीक नहीं समझा। बड़े नेता है इसलिए ट्विटर पर संदेश टाइप करते रहे। लेकिन जरुरत इस बात कि है कि आम कश्मीरियों को यह अहसास दिलाया जाए कि उनके मौलिक अधिकारों पर कोई फतवा जारी नहीं कर सकता। और जो ऐसा करेगा उसे इसकी सजा भुगतनी होगी।

सोमवार को टाइम्स नाऊ पर जो फुटेज चलाया जा रहा था। उसमें ये साफ दिखता है कि कुछ असामाजिक तत्व मंच पर आकर उन लड़कियों को धमकाते है। साथ ही प्रगाश के सदस्यों को ऑनलाइन माध्यमों से भी धमकियां जारी की गई। ऐसे में ये सवाल उठता है कि ये कैसा धर्म और समाज है कि लड़कियों के नाचने और गाने से उसकी चूलें हिलने लगती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...