सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकारी स्कूलों से नक्सलवाद नहीं पनपता श्रीश्री

आज सुबह ऑफिस पहुंचा, जयपुर पेज खोलते ही एक खबर देखी। शीर्षक था, सरकारी स्कूलों से उपजता है नक्सलवादः श्रीश्री रविशंकर, होठों पर एक कुटिल पसर गई। मैं समझ गया मन और दिल को श्रीश्री रविशंकर का बयान पचा नहीं। जैसे जैसे सूरज चढ़ता गया श्रीश्री खबरों में छाने लगे। पहले शिक्षक संघ वालों ने विरोध जताया और फिर कुछ सरकारी स्कूलों में बच्चों ने भी नाराजगी जताई।

शाम होते होते पता चला कि जयपुर के सांगानेर इलाके की मजिस्ट्रेट कोर्ट में श्री श्री के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है और गुरूवार को सुनवाई होगी। दिन भर श्रीश्री के बयानों से खेलने के बाद ये बात समझ में आ गई कि श्रीश्री के विचार और सोच कैसी है। वे एक आध्यात्मिक गुरू है या फिर निजी औऱ आध्यात्मिक स्कूलों के हिमायती।

दरअसल रविशंकर ने मंगलवार शाम को अंबाबाड़ी इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान साफ साफ शब्दों में कहा था कि सरकारी स्कूलों को बंद कर देना चाहिए क्यों कि यहां नक्सलवाद पनपता है। लेकिन हर बार की तरह अब वे एक बार फिर सफाई देते फिर रहे है। उनके बयान को लेकर चारों ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। आखिर किस बेसिस पर रविशंकर ने यह कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद कर देना चाहिए।

मुल्क के आधे से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते है। प्राइमरी, मिडिल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, और स्नातक तक की शिक्षा सरकारी स्कूलों से प्राप्त करते है। और मेरे जैसों का क्या जिनका क ख ग भी सरकारी स्कूलों की कक्षाओं से शुरू हुआ हो। देश में ऐसे कितने बच्चे होंगे जो किसी कथित मॉडर्न स्कूल से शिक्षा प्राप्त करते होंगे। इनकी संख्या बेहद कम है ये सबको पता है। लेकिन सरकारी स्कूलों को बंद कर देने से कितने बच्चों का भविष्य संवर जाएगा। और नक्सलवाद पर कितना लगाम लग जाएगा। ये ख्याल श्रीश्री को नहीं आया होगा। क्योंकि श्रीश्री की शिक्षा किसी प्राइमरी स्कूल में नहीं हुई। उन्होंने प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई की होती तो पता होता कि सरकारी पढ़ाई क्या होती है।

आज देश में शिक्षा का व्यावसायीकरण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश की 70 फीसदी आबादी रोजाना 20 रूपए से कम पर गुजारा करती है। स्कूलों से बच्चों का ड्रॉप आउट बढ़ने का कारण रोटी है। क्योंकि बच्चों को खाना नहीं मिलता। उनके मां बाप इस हालत में नहीं होते कि अपने बच्चे को पढ़ा सके। लिहाजा कितने बच्चे पढ़ाई छोड़ देते है। सरकारी स्कूलों में आज जो भी बच्चे जा रहे है। उनके लिए सरकार ने मिड डे मिल और तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ सके।

एक प्राइवेट स्कूल पर नजर दौड़ाइए कितनी पढ़ाई होती है वहां। मुझे नहीं पता लेकिन उसकी फीस कितनी होती है। ये आपको जरूर पता चल जाएगा। फिर देश की 70 फीसदी आबादी की रोज की कमाई से तुलना करके देखिए। कितनी आबादी सक्षम है अपने बच्चे को पढ़ा पाने में। कुकुमुत्ते की तरह उग रहे प्राइवेट और आध्यात्मिक स्कूलों में क्या होता है ये रविशंकर ही बता पाएंगे।

एक घटना और सुना हूं आपको, सांगानेर में जो व्यक्ति श्रीश्री को अदालत में लेकर गया है। उसने अपनी याचिका में कहा है कि...मैं बुधवार की सुबह अपने ऑफिस आ रहा था। रास्ते में मेरे परिचित लोगों ने मुझसे कहा कि तुमने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है। तुम नक्सली हो। अब बताइए अगर ऐसा ही रहा तो फिर हर बच्चा नक्सली है। आज से साठ पहले से जितने लोगों ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की है सब नक्सली है क्या।    

ऑर्ट ऑफ लिविंग का तरीका सिखाने वाले श्रीश्री को गरीब के जीने का तरीका नहीं दिखता। एक गरीब की दिनचर्या किसी आर्ट ऑफ लिविंग से कम है क्या। लोगों को जीने का तरीका सिखाने के नाम पर मोटी कमाई करने वाले रविशंकर को पहले अपनी जुबान पर लगाम लगाना सीखना होगा। ताकि उन सहस्त्रों बच्चों के खिलाफ उन्होंने ने जो बेशर्मी भरे बयान दिए है वे क्षमा के काबिल नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...