सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनता के पैसे के दुरूपयोग पर चुप्पी, क्यों..?

हालियॉ रिलीज फिल्म 'नाँकआउट' का एक चरित्र कहता है। ' क्या तुम्हें पता है कि हजार रुपए का नोट ' गुलाबी क्यों होता हैं'। क्यों कि वह देश की जनता के खून से रंगा होता है। लेकिन शायद कांग्रेसियों को इस बात का इल्म नहीं हैं कि उनके पालतू पैसाखोरों ने जिस पैसों से अपनी सेहत और मालदार बनाई है, वो पैसा भी खून पसीने से कमाया हुआ था।

देश के नामी गिरामी खानदान के राजकुमार और भविष्य की प्रधानमंत्री कुर्सी पर नजर गङाए 'युवराज' को ये दोहराना आता है कि 'केन्द्र का एक रुपया आम आदमी के पास पन्द्रह पैसे के रूप में पहुँचता हैं। लेकिन ये नजर नहीं आता कि उन्हीं के नाँक के नीचे उनके पालतुओं नें करोंङों पचा डाले। पता भी कैसे चले जब आँखों पर गांधारी की तरह पट्टी बंधी हो और कान बहरे बन गए हो।

यही गांधी परिवार है,जिसका पसंदीदा डॉयलॉग है 'आम आदमी का हाथ, कांग्रेस के साथ' लेकिन मैं इसको इस तरह देख रहा हूँ कि 'आम आदमी का पॉकेट,कांग्रेस के हाथ'। विकास और पारदर्शिता के बल पर युवाओं को भ्रष्ट राजनीति की काल कोठरी में खींच लाने का दंभ भरने वाले युवराज को अपने पैसाखोरों का गला दबाने नहीं आता। बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठकों में पुचकारतें हुए उनका दिन कट जाता हैं।

कलमाडी,चव्हाण,राणे कांग्रेस की गोद में बैठे ए. राजा न जाने कितने पैसाखोर भरे पड़े है कांग्रेस की झोली में, लेकिन कमेटियां बनाकर देश की जनता की आखों में धूल झोंकी जा रही है। आधे महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन किसी भी जांच कमेटी का हाथ कलमाडी के गिरेबां तक नहीं पहुंचा है और ये दिवास्वपन ही होगा कि कलमाडी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे।

 कारगिल शहीदों की विधवाओं का हक मारने वाले चव्हाण को जिस अंदाज में अभयदान दिया गया है। वो काफी हास्यास्पद है। लेकिन यहां सब कुछ जायज है। वो दौर बीत गया जब कांग्रेस कमेटी की बैठकों में ज्वलंत मुद्दों पर गर्मागरम बहस हुआ करती थी। लेकिन अब इसका आयोजन सिर्फ मैडम के जयकारे लगाने के लिए किए जाते है।

      ईमानदारी का तमगा गले में डाले घूम रहे माननीय प्रधानमंत्री को कुछ सूझ ही नहीं रहा है कि वो अपनी मर्जी का करे या मैडम की। लेकिन प्रधानमंत्री जी को तो कुर्सी की लालच ने आ घेरा है, शायद इसीलिए उनकी जुबान पर ताले पड़ गए है। भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दॆ पर पूरा कांग्रेसी कुनबा चुप बैठा हैं। केन्द्र के पैसे का बहाना लेकर विपक्षी दलों पर शब्दबाणों की बौछार करने वाले युवराज जनता के पैसे का दुरुपयोग होने पर चुप क्यों है, । ' हो सकता है उनके पास इसके अलावा और भी काम हो ' ।

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिस तरह से चव्हाण और कलमाडी को जगह दी गई थी। उससे तो यही लगता है कि इन मुर्गों को बख्श दिया गया है। लेकिन जनता इनका पैमाना समझती है और जनता इसका हिसाब भी लेगी। तब पता चलेगा कि अपने दामन में लगे दागों पर नजर रखनी चाहिए, ना कि कट्टरपंथियों की आड़ लेकर खुद के पाक साफ होने का ढोल पीटे।                                           
                                                    ...प्रवक्ता.कॉम पर प्रकाशित







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें