सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेडियो: एक दौर यह भी


आज के दौर में रेडियो क़ि बात करना थोड़ा बासी लगता है, जब लोग टेलीविजन और इन्टरनेट के दीवाने हो,शहरों में गुर्राते एफएम चैनलों के रहते कौन पारंपरिक रेडियो सुनता है,शहरी मध्य वर्ग क़ि लालसा को पूरा करने में कामयाब सरकार भले ही फील गुड करती हो, लेकिन आज भी इस देश का एक वर्ग ऐसा है जिसके पास मुलभुत सुविधाओं क़ि कमी है, जहाँ साक्षरता का प्रतिशत बहुत कम है तो गरीबी का ग्राफ सरकार के दावों के बावजूद कम नहीं होता, लोगो के मनोरंजन के साधनों क़ि बात करना बेमानी लगता है, ज्यादा दिन नहीं हुए मुझे देल्ही आये, मुझे याद है जब लोग सुबह सुबह हाथों में रेडियो लिए अपने खेतों के लिए निकलते थे, हाथों में फावड़ें और खेतीं के उपकरणों के साथ, लेकिन बगल में कंधे से लटकता रेडियो अपनी ही धुन में गुनगुनाता रहता था...... मैंने राम लखन धन पायो........ खाटी हिन्दुस्तानी और रेडियो का ये साथ बहुत सुहाना लगता था, आल इंडिया रेडियो और विविध भारती के कार्यक्रम दिन भर सुने जाते है, अमिन सयानी क़ि आवाज़ हर बच्चा पहचानता था,शाम को हर घर के बाहर झुंडों में लोग बैठ के बीबीसी और एआईआर पर न्यूज़ सुना करते है, खेतों में बजते रेडियो आपको इस बात का अहसास कराने के लिए काफी है क़ि........ मेरे देश क़ि धरत्ती सोना उगले, उगले हीरे मोती,मेरे देश क़ि धरती ये दौर भी हमने अपनी आखों से देखा था और आज का दौर भी देख रहे है लेकिन राजधानी के रेडियो चैनलों को अपनाने के लिए दिल तैयार नहीं होता, ये भी सच है क़ि समय लगातार बदलता जा रहा है. लेकिन मै मानता हूँ क़ि बदलाव सृजन का हिस्सा होते है,किन्तु ऐसा ना हो क़ि बदलाव पहचान के उपर हावी हो जाये, इस बात का ध्यान सबको रखना होगा, जो आज के रेडियो का हिस्सा है,रेडियो आज भी भारतीयता का वाहक है, क्यों क़ि आज भी भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रवाह इसी से होता है,आम भारतीय जो आज भी पिछड़ें और विकास से दूर इलाकों में रहता इसी रेडियो के सहारे अपनी जानकारियो को जुटाता है, चाहे वो बिहार के पिछड़ें इलाके हो या यूपी और असम के इलाके, रेडियो आज भी उनकी जिन्दगी का अहम् हिस्सा है.


धन्यवाद .....

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"एक हथौड़े वाला घर में और हुआ "

केदारनाथ अग्रवाल की कविता एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ! सूरज-सा इंसान तरेरी आँखों वाला और हुआ! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! माता रही विचार, अंधेरा हरने वाला और हुआ!! दादा रहे निहार, सबेरा करने वाला और हुआ।। एक हथौड़े वाला घर में और हुआ! जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ सुन ले री सरकार कयामत ढाने वाला और हुआ!! एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!

रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ

Image_Nandlal मुझे तलब लगी है तुम्हारे होठों की नमी चखने की पर इस पुरवाई में तुम अपने कमरे में कैद हो रात के तीसरे पहर मेरी आँखों में नींद के बजाय तुम्हारा चेहरा है मैं अपना दर्द कहूं तो कैसे मैंने तुम्हें इत्तला नहीं की है लेकिन तुम्हें आभास तो है एकतरफा बह रही पुरवाई से सूख रहा गला तुम्हें कैसे फोन करूँ तुम्हारी नींद में खलल कैसे डालूं तुम्हारी सांसें गिनना चाहूं अभी तुम्हारे हाथों की नमी में सोना चाहूं तुम्हें कैसे जगाऊँ नींद के एक्सटेंशन में मैं तन्हा जगा हूँ तुम्हारे फोन नम्बर का उच्चारण करते गले में पड़ रहा है सूखा जैसे मार्च में ही तप रहा जेठ का सूरज पड़पड़ा रहे होंठ, उधड़ रही चमड़ी सोचता हूँ दौड़ पड़ूं तुम्हारी सड़क की ओर और तुम भी चली आओ मॉर्निंग वॉक करते और रख दो मेरे होठों पर अपने होंठ ताकि तर जाये मेरा गला ठंडी पड़ जाए मेरी रूह शुकराने में मैं चूम लूं तुम्हारी पलकें और भर लूं तुम्हें अँकवार में जैसे एक दूसरे से चिपट जाती हैं बन्द आंख की पलकें

कौड़ियों के भाव बिक रही प्याज: जो रो नहीं पाएंगे वो झूल जाएंगे फंदे से!

Courtesy_Onion_Google images उत्तर भारत में इस समय प्याज की फसल खेतों से मंडी तक पहुंच रही है, लेकिन किसान को कीमत नहीं मिल रही। तीन से चार रुपये किलो का भाव जा रहा है। किसान को दाम नहीं मिल रहा है। वो हताश है, लेकिन सोचिए कि कौन हैं ये लोग जो टन के टन अभी प्याज खरीद रहे हैं ? ये कटु सत्य है कि जो खरीद रहे हैं उनकी चांदी है। बहुत सारे किसान ऐसे हैं जो प्याज को स्टोर करने की स्थिति में नहीं है। उनके पास पैसा नहीं है। फसल उगाने के लिए जो कर्ज लिया था उसे भरना है, ऐसे में उसे पैसा चाहिए, लेकिन प्याज की कीमत नहीं मिल पा रही है। मंडी में प्याज की कीमत तीन से चार रुपया प्रति किलो।  दूसरी ओर बिचौलिये भी सस्ते में प्याज खरीद कर स्टोर करेंगे और जैसे ही उत्तर भारत के राज्यों में बरसात शुरू होगी, प्याज की कीमत चढ़नी शुरू होगी। और इतनी रफ्तार से चढ़ेगी कि आम आदमी कहेगा... ‘ प्याज हमेशा से ही महंगी थी ’ । उसे पता नहीं चलेगा कि इसी प्याज को किसान मई के महीने में 3 रुपया किलो के हिसाब से बेचकर हताश है।  वो बिचौलिए जो प्याज को कौड़ियों के दाम खरीदे हैं। बरसात में 80 से 100...